जनसभा में हरा गमछा देख फायर हुए तेज प्रताप, बोले- ए सिपाही पकड़ो, यह जयचंदवा की पार्टी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गया। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के समर्थन में वजीरगंज, गया में आयोजित जनसभा में तेज प्रताप यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से अपील की कि “इस बार स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव के लिए वोट दीजिए।”

तेज प्रताप यादव ने कहा, “अगर आप दूसरों के बहकावे में आ गए तो फिर पांच साल कुछ नहीं होगा। हरे पार्टी वाले लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। जनता को अब समझना होगा कि असली विकास गांवों में ही संभव है।”

सभा के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया जब मंच के सामने एक व्यक्ति हरा गमछा लटकाकर पहुंचा। उस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप बोले, “यह जयचंदवा की पार्टी का आदमी है… उतारो हरा गमछा, यहां जनशक्ति जनता दल है। अगर खुद नहीं उतारोगे तो सिपाही उतार देगा।” उन्होंने आगे कहा, “यहां हरा नहीं, कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा।”

तेज प्रताप यादव ने विपक्ष को “बहरूपिया पार्टी” बताते हुए कहा कि “जो हमारे दिल में है, वही जुबान पर है। हम सच बोलने से नहीं डरते।”

सभा के अंत में तेज प्रताप ने जनता से 11 नवंबर को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “मतदान के दिन नीला बटन ऐसे दबाइए कि मशीन हिल जाए, ताकि वजीरगंज से जनशक्ति जनता दल की जीत ऐतिहासिक हो।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें