Side Effect Of Cold Water : अगर आप भी पीते है ज्यादा चिल्ड पानी, तो दे रहे इन बीमारियों को दावत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Side Effect Of Cold Water : गर्मियों में ठंडा पानी पीकर राहत पाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा ठंडा पानी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज का पानी शरीर के सामान्य तापमान को बिगाड़ देता है और पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है। आइए जानते हैं कि बहुत ठंडा पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

1. पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ना

खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना पाचन को प्रभावित करता है। यह पेट की गर्मी को कम कर देता है, जिससे गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

2. सिरदर्द और ब्रेन फ्रीज

अत्यधिक ठंडा पानी गले और नसों को प्रभावित करता है, जिससे दिमाग तक अचानक ठंड के सिग्नल पहुंचते हैं। यही कारण है कि सिर में तेज दर्द या ब्रेन फ्रीज जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। कुछ लोगों को इससे साइनस की परेशानी भी हो सकती है।

3. दिल की धड़कन पर असर

ठंडा पानी वेगस नर्व को उत्तेजित करता है, जो हार्टबीट को नियंत्रित करती है। ज्यादा ठंड लगने पर दिल की धड़कन धीमी हो सकती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

4. वजन बढ़ने की संभावना

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ठंडा पानी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। यह शरीर में फैट को जमा देता है, जिससे फैट आसानी से बर्न नहीं हो पाता और मोटापा बढ़ सकता है।

 गर्मियों में ठंडा पानी पीना बुरा नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा और तापमान पर ध्यान देना जरूरी है। कोशिश करें कि आप सामान्य या हल्का ठंडा पानी पिएं, इससे शरीर को ठंडक भी मिलेगी और सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें