सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, गोल्ड 1.55 लाख के पार, जानें आपके शहर का ताजा भाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार को 1,54,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,53,931 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:45 बजे तक सोना 1,55,674 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, यानी एक ही दिन में करीब 1,800 रुपये की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में गोल्ड का हाई लेवल 1,57,000 रुपये तक पहुंच गया।

चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,60,301 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से करीब 10,400 रुपये ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2,64,885 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल छू लिया।

दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,849 रुपये चल रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 28,490 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर बना हुआ है।

खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का सोने का रेट

अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। गुड रिटर्न के अनुसार प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं—

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट: 1,56,740 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,690 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,590 रुपये

मुंबई में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

चेन्नई में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,57,300 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,44,190 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,23,490 रुपये

कोलकाता में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

अहमदाबाद में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,640 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,590 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,490 रुपये

लखनऊ में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,740 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,690 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,590 रुपये

पटना में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,640 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,590 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,490 रुपये

हैदराबाद में सोने के दाम

  • 24 कैरेट: 1,56,590 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,43,540 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,17,440 रुपये

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें