वाराणसी। शहर के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार को रखरखाव कार्य के चलते चार उपकेंद्रों से आपूर्ति कुछ समय के लिए रोकी जाएगी।
दौलतपुर उपकेंद्र के भक्तिनगर क्षेत्र, उदयपुर उपकेंद्र के सोएपुर फीडर, पन्नालाल पार्क उपकेंद्र के एम.ए. रोड फीडर, और पांडेयपुर उपकेंद्र के लालपुर व पहाड़िया फीडर से बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार इस दौरान मरम्मत और लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, ताकि आगे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और इस दौरान बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। संभावना है कि निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।










