UP में कहर बरपा रहा मानसून, 18 से ज़्यादा जिले बाढ़ की चपेट में, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून इस समय राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर बरस रहा है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। गंगा और यमुना जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। राज्य के 18 से अधिक जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में है बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

  • पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर

  • पूर्वी और मध्य यूपी: बरेली, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच
    इन जिलों में आज पूरे दिन गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

इन इलाकों में यलो अलर्ट:

  • पश्चिमी यूपी: बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर

  • बृज क्षेत्र: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा

  • केंद्रीय यूपी और तराई: मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, उन्नाव, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर

  • पूर्वांचल: इटावा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर
    यहां भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना:

  • झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया

कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं:

  • ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही, मीरजापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र


बारिश का दौर 10 अगस्त तक रहेगा जारी

मौसम विभाग के मुताबिक 6 अगस्त से कुछ दिनों तक बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन 9 अगस्त से एक बार फिर मानसून जोर पकड़ सकता है और कई जिलों में दोबारा तेज बारिश देखने को मिल सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें