उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, कई घर और दुकानें मलबे में दबे, एक युवती समेत दो लापता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने की भयावह घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में देर रात बादल फटने से तहसील परिसर, थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा सहित कई इलाकों में भारी मलबा जमा हो गया।

बादल फटने से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। तहसील परिसर में कुछ वाहन मलबे में दब गए हैं, वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुकी है और स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। एसडीएम के आवास को भी मलबा पहुंचा, हालांकि एसडीएम और अन्य अधिकारी रात में ही सुरक्षित स्थान पर चले गए। मलबे में कई गाड़ियां भी दब गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, चेपड़ों और आसपास के इलाकों में तीन से अधिक दुकानें बह गईं। थराली बाजार भी मलबे से भर गया है और कई वाहन बहकर सड़क से घरों तक पहुंचे। इसके चलते थराली-सागवाड़ा और थराली-ग्वालदम मार्ग बंद हो गए हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें