Varanasi : वरुणा नदी में डुबोकर ली दोस्त की जान, कपड़ा बांधकर नदी में फेंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दोस्त ने ही 18 वर्षीय किशोर की वरुणा नदी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में जबरदस्त हंगामा हुआ और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नहाने के बहाने ले गया, बीच धारा में धक्का दिया

मामला Varanasi के लोहता थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर श्यामवृक्ष का बेटा आकाश (18) बुधवार सुबह अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ नहाने के लिए वरुणा नदी गया था। रास्ते में दो अन्य दोस्तों को भी साथ लिया गया।

नदी में नहाने के दौरान आरोपी ने आकाश को अपने कंधे पर बैठाया और बीच धारा में ले जाकर अचानक नीचे गिरा दिया।

डूबते रहे आकाश, आरोपी देखता रहा

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आकाश डूबते समय मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी किनारे खड़ा होकर सब देखता रहा।आकाश के डूबने के बाद आरोपी ने उसके कपड़ों में ईंट-पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिए और बाकी साथियों को चुप रहने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

5 घंटे बाद मिला शव

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हालांकि गोताखोर समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे नाराज ग्रामीणों ने खुद नदी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस से धक्का-मुक्की की गई

पुलिस जीप पर पत्थर फेंके गए

अयोध्यापुर-कोटवा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया गया। स्थिति को संभालने के लिए रोहनिया, मंडुआडीह और लोहता थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।

परिजनों की मांग: आरोपी की जल्द गिरफ्तारी

मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया Sanjeev Kumar Sharma ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुराने विवाद की भी सामने आई बात

परिवार के मुताबिक, आरोपी और आकाश के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। रविदास जयंती के दौरान दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसे इस घटना की वजह माना जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें