WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, अब 15 मिनट में डिलीट होंगे मैसेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स ऐसे मैसेज भेज सकेंगे, जो पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे। इस नए फीचर को “After Reading” नाम दिया गया है।

पढ़ते ही शुरू होगा टाइमर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही रिसीवर मैसेज को ओपन करेगा, एक 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। तय समय पूरा होते ही मैसेज दोनों तरफ से अपने आप डिलीट हो जाएगा।
वहीं, अगर मैसेज नहीं खोला गया तो यह 24 घंटे बाद खुद ही गायब हो जाएगा।

बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर

WhatsApp अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर को Android बीटा वर्जन (2.26.12.2) में स्पॉट किया है। हालांकि, अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

प्राइवेट जानकारी शेयर करना होगा सुरक्षित

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो चैट में OTP, पासवर्ड, एड्रेस या वेरिफिकेशन कोड जैसी संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। नया सिस्टम चैट हिस्ट्री में ऐसी जानकारी के लंबे समय तक बने रहने के खतरे को कम करेगा।

रीड रिसीट बंद होने पर भी करेगा काम

खास बात यह है कि यह फीचर तब भी काम करेगा, जब यूजर ने रीड रिसीट (ब्लू टिक) बंद कर रखा हो। यानी प्राइवेसी बरकरार रखते हुए भी मैसेज ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगा।

मौजूदा फीचर से कैसे अलग?

फिलहाल WhatsApp में Disappearing Messages फीचर के तहत 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के विकल्प मिलते हैं। लेकिन नया “After Reading” फीचर इससे अलग होगा, क्योंकि इसमें मैसेज सिर्फ 15 मिनट में गायब हो जाएगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें